कांग्रेस का वादा: स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यो की होगी निष्पक्ष जांच

देहरादून 15 दिसंबर 2024

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज आर्य नगर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को नजदीक से जाना। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना में हुए कथित भ्रष्टाचार और बोर्ड घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया।

उन्होंने स्पष्ट कहा, “कांग्रेस का मेयर बनते ही स्मार्ट सिटी परियोजना में हुए भ्रष्टाचार और बोर्ड घोटाले की गहन जांच कराई जाएगी। दोषियों को हर हाल में सजा दिलाई जाएगी ताकि जनता को न्याय मिले और शहर का विकास सही दिशा में हो।”

 

जोशी ने यह भी आश्वासन दिया है कि जनता के हितों से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा। जोशी की इस पहल को क्षेत्रीय जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देगी। जनता के साथ किए गए हर वादे को पूरा करना हमारा कर्तव्य है।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। कांग्रेस पार्टी ने यह भी दोहराया कि स्मार्ट सिटी परियोजना का उद्देश्य विकास होना चाहिए, न कि भ्रष्टाचार का जरिया। इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल अनिल नेगी वीरेंद्र पंवार दीपक वैध निशा चंद्रपाल ओमियादव संजय गौतम मोहन थापली राजेश चंदेल अशोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *