देहरादून, 11 दिसंबर 2024
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के मंत्री होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नवीन जोशी ने आज जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम को गति देते हुए विजय कॉलोनी में आयोजित एक बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने और उन्हें हल करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के प्रति उदासीन हैं।