Uttarkashi Avalanche News: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से अचानक भारी मात्रा में कच्ची बर्फ के साथ बोल्डर और मलबा गंगोत्री हाईवे पर आ गिरे।
चमोली के बाद उत्तरकाशी जिले में भी हिमस्खलन हो गया। यहां गंगोत्री हाईवे पर डबराणी में पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से अचानक भारी मात्रा में कच्ची बर्फ के साथ बोल्डर और मलबा गंगोत्री हाईवे पर आ गिरे। साथ ही यह भागीरथी नदी तक जा गिरा।
गनीमत रही कि उस समय वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। इसिलए बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, भटवाड़ी में वाहनों को रोककर वापस भेजा जा रहा है। बीआरओ की मशीनरी भी लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां पर कार्य नहीं कर पा रहे।