भाजपा बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में डबल इंजन सरकार का उपलब्धि एवं पार्टी का निकाय चुनावों पर संकल्प पत्र जारी करेगी।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी मुख्यालय में बुधवार 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सीएम अपने सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों, पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ इसे सार्वजनिक करेंगे। गहन विचार विमर्श और जन सुझावों के आधार पर पार्टी ने निकाय के लिए अपना संकल्प पत्र तैयार किया है। जिसे कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनता के लिए सार्वजनिक करेंगे। संकल्प पत्र मे एक प्रदेश स्तर का संकल्प पत्र होगा और शेष 11 सभी 11 निगमों के लिए अलग अलग होंगे। इनके माध्यम से पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना को सामने तो रखेंगे ही, वहीं निकायों के विकास हेतु हम क्या क्या काम करना चाहते हैं उनकी जानकारी भी साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि प्रत्येक निकाय की परिस्थितियों और समस्याएं अलग-अलग हैं, लिहाजा उसको समाधान के तरीके भी अलग-अलग है। इसलिए पार्टी ने एक संकल्प पत्र पूरे प्रदेश और प्रत्येक निगम के लिए पृथक पृथक संकल्प पत्र तैयार किया है। पार्टी मुख्यालय के बाद सभी जनपदों और निकाय क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम से हम अपना संकल्प जनता के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। जिसमें वहां के विधायक, पार्टी के प्रभारी और पार्टी पदाधिकारीगण, जिन्हें नगर निकायों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, शामिल रहेंगे।