प्रकाश जोशी को दून पहुँचने पर भव्य स्वागत कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां की तेज, भाजपा पर साधा निशाना

, 3 दिसंबर 2024

नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। कांग्रेस के ज़िला प्रभारी प्रकाश जोशी देहरादून पहुंचे, जहां कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और मेयर पद के प्रमुख दावेदार नवीन जोशी ने अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति और तैयारियों हेतु प्रकाश जोशी दून पहुँचे है कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीते वर्षों में देहरादून के विकास को पूरी तरह से रोक दिया है। “नगरवासियों को सिर्फ़ वादों का झुनझुना दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। हार के डर से भाजपा ने नगर निकाय चुनावों को एक साल तक टालने का प्रयास किया। लेकिन अब जनता भाजपा के झूठे वादों और विकास-विरोधी नीतियों को पहचान चुकी है,” नवीन जोशी ने कहा।

विकास के एजेंडे पर कांग्रेस का जोर नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने नगरवासियों के बीच अपनी योजनाओं को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार किया है। “हमने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा है और उनके समाधान के लिए ठोस योजनाएं तैयार की हैं। जनता का जो समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है, वह इस बार हमारी जीत को सुनिश्चित करेगा,” उन्होंने कहा कि वे जनता तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं।

कांग्रेस की इस सक्रियता ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार देहरादून नगर निगम के चुनावों में भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर कांग्रेस को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से आशीष नौटियाल ‘राहुल सोनकर, सौरभ थापा , जितेंद्र सोनकर, चाँद मोहम्मद, अतीक , जितेन्द्र बिष्ट, आशीष विश्वक्रमावीरेंद्र , जितेंद्र बिष्ट,देवानंद में थानी, वंदना राइ, दीपक वेद, मनोज बिजलवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *