भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने पोलिंग बूथ में बूथ इकाई गठन के साथ संगठन चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की

देहरादून 15 नवंब, 2024

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि संगठन महापर्व के तहत राज्य के सभी 11729 बूथों में संगठन इकाई का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने आज अपने पैतृक गांव और बूथ, ब्राह्मण थाला से इसका शुभारंभ किया।

इस दौरान उनकी मौजूदगी में सर्वसम्मति से मण्डल अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह राणा तथा शक्ति केन्द्र सहयोगी विजयपाल सिंह रावत द्वारा अध्यक्ष पद पर अम्बरीष प्रसाद थपलियाल को चुना गया। वहीं मंत्री पद पर वासुदेव थपलियाल सहित 12 सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया।जिसने बी.एल.ए. सरिता भट्ट, मन की बात प्रमुख नवीन थपलियाल, ह्वाट्स एप ग्रुप प्रमुख रविन्द्र थपलियाल, लाभार्थी प्रमुख रमेश थपलियाल, युवा प्रमुख- अमित थपलियाल, महिला प्रमुख ऊषा देवी और सदस्य के रूप में सोनी देवी, शान्ति देवी, देवेश, दिनेश चन्द्र को जिम्मेदारी दी गई है । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने नागठित बूथ इकाई को बधाई एवं शुभकामना देते हुए पार्टी और सरकार के कामों की जन जन तक पहुंचाने का आह्वाहन किया।

उन्होंने संगठन चुनाव से जुड़े प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, सर्व समाज, वर्गों, क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए सभी बूथों पर संगठन को मजबूत एवं विस्तृत आधार तैयार करना है। बूथ के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा, आपकी इकाई के सामर्थ्य पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के संगठन की बुलंद इमारत का निर्माण होना है । गौरतलब है कि बूथ इकाईयों के गठन के उपरांत मंडल और फिर जिला एवं प्रदेश इकाईयों का चुनाव संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *