आज शाम 4:00 बजे कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय, कांग्रेस भवन, पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस मुख्यालय को घेरने की सूचना मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तत्काल एकत्र होने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तत्परता और सक्रियता ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।
स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और कांग्रेस भवन के सामने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भाजपा लोकतंत्र को समाप्त कर जनता को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है। यह भाजपा की गुंडागर्दी है, जो हमारे कांग्रेस मुख्यालय को घेरने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के अलोकतांत्रिक कृत्यों का कड़ा विरोध करती है।”
कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मर्यादाओं की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है।
इस मौके पर महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राजकुमार जायसवाल, ललित बद्री, मोहन कल, उर्मिला थापा, अमर उज्जैनवाल, लड्डू आदर्श, उच्च निहाल सिंह, निधि नेगी, नजमा खान, उपेंद्र सिंह थपली, राकेश नेगी सहित कई अन्य प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।