Skip to content
Sunday, August 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
Divine Story

Divine Story

Youtube Live
  • Uncategorized
  • अल्मोड़ा
  • असम
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड की ताज़ा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चार धाम यात्रा
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुःखद
  • दुनिया
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • देहरादून
  • धर्म
  • धार्मिक
  • धार्मिक
  • नई दिल्ली
  • नई दिल्ली
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पिथोरागढ़
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • यातायात
  • योजना
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Chief Editor

Saroj Mhr

Lorem ipsum is simply dummy text
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
Divine Story

Divine Story

Youtube Live
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • राज्य समाचार
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखण्ड ने केंद्र सरकार को सौंपा 5702.15 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव
  • Uncategorized
  • अल्मोड़ा
  • असम
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड की ताज़ा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चार धाम यात्रा
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुःखद
  • दुनिया
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • देहरादून
  • धर्म
  • धार्मिक
  • धार्मिक
  • नई दिल्ली
  • नई दिल्ली
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पिथोरागढ़
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • यातायात
  • योजना
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Highlight News

उत्तराखण्ड
शिक्षा
टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की कवायद तेज, भूमि चयन और रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा
उत्तराखण्ड
पर्यटन
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, यात्रा मार्ग पर 24 घंटे मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं
उत्तराखण्ड
स्वास्थ्य
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, औचक निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल
उत्तराखण्ड
राज्य समाचार
स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड ने केंद्र सरकार को सौंपा 5702.15 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव

Divine Story11 months ago01 mins
  • उत्तराखण्ड ने केंद्र सरकार को सौंपा 5702.15 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव
  • प्रमुख सचिव आरके सुधांशु तथा सचिव आपदा प्रबंधन  विनोद कुमार सुमन ने एनडीएमए के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं एनडीएमए के सचिव  मनीष भारद्वाज को दिया ज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रमुख सचिव, मा0 मुख्यमंत्री श्री आरके सुधांशु तथा सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह तथा एनडीएमए के सचिव श्री मनीष भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह तथा सचिव  मनीष भारद्वाज ने उत्तराखण्ड को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया है। श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ने इस वर्ष मानसून सीजन में धराली, थराली जैसी भयावह आपदाओं का सामना किया है। राज्य को व्यापक क्षति हुई है, इसमें कोई दोराय नहीं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार राज्य के साथ खड़ी है और एनडीएमए के स्तर पर हर संभव आर्थिक सहयोग राज्य को प्रदान किया जाएगा ताकि आपदा प्रभावितों को हर स्तर पर मदद मिल सके, राज्य जल्द सामान्य स्थिति की ओर अग्रसर हो तथा आपदाओं के प्रभावों को कम करने की दिशा में दीर्घकालिक समाधान किए जा सकें।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस वर्ष प्राकृतिक आपदा से लोक निर्माण विभाग तथा सार्वजनिक सड़कों को लगभग रू0 1163.84 करोड़, सिंचाई विभाग की परिसम्पत्तियों को लगभग रू0 266.65 करोड़, ऊर्जा विभाग को रू0 123.17 करोड़, स्वास्थ्य विभाग की परिसम्पत्तियों को लगभग रू0 4.57 करोड़, विद्यालयी शिक्षा विभाग की परिसम्पत्तियों को 68.28 करोड़, उच्च शिक्षा विभाग की परिसम्पत्तियों को रू0 9.04 करोड़, मत्स्य विभाग को 2.55 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 65.50 करोड़, शहरी विकास को 04 करोड़, पशुपालन विभाग को 23.06 तथा अन्य विभागीय परिसम्पत्तियों को 213.46 करोड़ तथा इस प्रकार सभी राजकीय विभागों को कुल लगभग रू0 1944.15 करोड़ की सीधे तौर पर क्षति हुई है।
इन परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण तथा पुनर्प्राप्ति में उपरोक्त धनराशि रू0 1944.15 करोड़ के साथ-साथ परिसम्पत्तियों को बचाने तथा अनेक ऐसी परिसम्पत्तियां, मार्ग, आबादी वाले क्षेत्र तथा अन्य अवस्थापना संरचानाओं को जो आपदा से क्षतिग्रस्त होने की कगार पर हैं, को स्थिर करने के लिये रू0 3758.00 करोड़ की सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया है। इस प्रकार वर्ष 2025 में हुई आपदा से क्षति के लिये उत्तराखण्ड राज्य को कुल रू0 5702.15 करोड़ की धनराशि की मांग की गई है, ताकि इस धनराशि से आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत/पुनर्प्राप्ति/पुनर्निर्माण कराया जा सके तथा आपदा से क्षतिग्रस्त होने वाली अवस्थापना संरचनाओं/सार्वजनिक परिसम्पत्तियों/ मार्गों/आबादी वाले क्षेत्रों की सुरक्षा आदि हेतु कार्य कराया जा सके तथा उत्तराखण्ड को आपदा के प्रभाव को न्यूनतम रखा जा सके तथा बहुत बड़ी क्षति से बचा जा सके।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से वर्ष 2025 में 01 अप्रैल, 2025 से 31 अगस्त, 2025 के मध्य कुल 79 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, 115 लोग घायल हुए हैं तथा 90 लोग लापता हैं। कुल 3953 छोटे तथा बड़े पशुओं की मृत्यु हुई है। कुल 238 पक्के भवन ध्वस्त हुए हैं, 02 कच्चे भवन ध्वस्त हुए हैं, 2835 पक्के भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 402 कच्चे भवन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त बहुत बड़ी मात्रा में व्यवसायिक भवन, दुकानें/होटल/होमस्टे, रेस्टोरेंट तथा अन्य संरचनायें क्षतिग्रस्त हुई हैं।केंद्र से मिल रहा है भरपूर सहयोग- मुख्यमंत्रीमा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा गृह मंत्री श्री अमित शाह जी लगातार राज्य के साथ खड़े रहे हैं। केंद्र सरकार ने अब तक हर संभव सहयोग प्रदान किया है, जिसके परिणामस्वरूप राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति मिली है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने राज्य को आपदाओं से हुई क्षति के संबंध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। प्राप्त निर्देशों के क्रम में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध किया है। हमने आग्रह किया है कि आपदा से हुई भारी क्षति की भरपाई हेतु राज्य को एक विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके, क्षतिग्रस्त अवसंरचना का शीघ्र पुनर्निर्माण हो सके तथा आजीविका के साधनों को पुनर्स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी साझा प्रतिबद्धता ही उत्तराखंड को शीघ्र सामान्य स्थिति में लौटाने और आपदा प्रभावितों के जीवन में स्थिरता लाने में सहायक होगी।

सीएस आनंद बर्द्धन के निर्देशन में तैयार हुआ ज्ञापन

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में यह ज्ञापन तैयार किया गया है। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर एनडीएमए एवं भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क स्थापित करते हुए उत्तराखण्ड में आपदा से हुई क्षति से अवगत कराया। पिछले दिनों नई दिल्ली में उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री कार्यालय तथा गृह मंत्रालय में उच्च अधिकारीगणों से भेंट कर विशेष आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने कहा कि भारत सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार के स्तर से एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर भारत सरकार को सौंप दिया गया है।

एनडीएमए के साथ वार्ता सकारात्मक- आरके सुधांशु

प्रमुख सचिव मा0 मुख्यमंत्री श्री आर.के. सुधांशु ने बताया कि एनडीएमए के अधिकारीगणों के साथ हुई वार्ता अत्यंत सार्थक एवं सकारात्मक रही। बैठक में राज्य सरकार द्वारा आपदा से हुई क्षति के संबंध में प्रस्तुत विस्तृत ज्ञापन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। ज्ञापन में प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, अवसंरचना को हुई क्षति, आपदा राहत एवं पुनर्वास के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग तथा भविष्य की पुनर्निर्माण आवश्यकताओं से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। एनडीएमए के अधिकारीगणों ने ज्ञापन में उल्लिखित तथ्यों और मांगों को पूर्णतः उचित ठहराते हुए अपनी सहमति प्रदान की है तथा यह आश्वासन दिया है कि राज्य को हर संभव आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा।

08 सितंबर को आएगी केंद्रीय टीम-सुमन

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिनांक 08 सितम्बर 2025 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम उत्तराखण्ड के दौरे पर आ रही है। यह टीम राज्य में वर्ष 2025 के दौरान आई आपदाओं से हुई क्षति का स्थलीय आकलन करेगी। इस टीम का नेतृत्व श्री आर. प्रसना, संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय करेंगे। टीम के साथ अन्य छह सदस्य भी रहेंगे जिनमें उप निदेशक महेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह तथा सुश्री आर. कृष्णा कुमारी शामिल हैं। अंतर-मंत्रालयी टीम आपदा प्रभावित जनपदों का दौरा करेगी और वहां की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करेगी। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं ताकि टीम को प्रभावित क्षेत्रों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा सुचारू रूप से हो सके।

Tagged: a proposal of Rs 5702.15 crore economic government package to the central Uttarakhand submitted

Post navigation

Previous: मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) में 12.5% की कमी, मुख्यमंत्री धामी ने जताई प्रसन्नता
Next: सीएम धामी ने किया ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ मोबाइल एप का लोकार्पण, शिक्षा और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

उत्तरकाशी में बारिश बनी आफत: सड़कें बंद, मरीजों को डंडी-कंडी से अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण

Divine Story9 hours ago 0

दहेज उत्पीड़न से जुड़ी नवविवाहिता सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पति और ननद गिरफ्तार

Divine Story10 hours ago 0

मसूरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, धार्मिक ढांचा हटने के बाद हाईवे जाम, प्रशासन बोला- पालिका भूमि पर था कब्जा

Divine Story10 hours ago 0

एनडीआरएफ बटालियन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

Divine Story10 hours ago 0

ताज़ा समाचार

  • उत्तरकाशी में बारिश बनी आफत: सड़कें बंद, मरीजों को डंडी-कंडी से अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण
  • दहेज उत्पीड़न से जुड़ी नवविवाहिता सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पति और ननद गिरफ्तार
  • मसूरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, धार्मिक ढांचा हटने के बाद हाईवे जाम, प्रशासन बोला- पालिका भूमि पर था कब्जा
  • एनडीआरएफ बटालियन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा
  • गदरपुर में मुख्यमंत्री धामी ने किया शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का शुभारंभ
  • गदरपुर को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने ₹28.30 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • पुलिस कर्मियों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटित
  • SIR के चलते कांग्रेस ने टाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, 10 अगस्त के बाद नई तारीखों का होगा ऐलान
  • निर्माणाधीन मकान में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Categories

  • Uncategorized
  • अल्मोड़ा
  • असम
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड की ताज़ा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चार धाम यात्रा
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुःखद
  • दुनिया
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • देहरादून
  • धर्म
  • धार्मिक
  • धार्मिक
  • नई दिल्ली
  • नई दिल्ली
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पिथोरागढ़
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • यातायात
  • योजना
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent Posts

  • उत्तरकाशी में बारिश बनी आफत: सड़कें बंद, मरीजों को डंडी-कंडी से अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण
  • दहेज उत्पीड़न से जुड़ी नवविवाहिता सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पति और ननद गिरफ्तार
  • मसूरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, धार्मिक ढांचा हटने के बाद हाईवे जाम, प्रशासन बोला- पालिका भूमि पर था कब्जा
  • एनडीआरएफ बटालियन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा
  • गदरपुर में मुख्यमंत्री धामी ने किया शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का शुभारंभ
  • गदरपुर को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने ₹28.30 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • पुलिस कर्मियों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटित
  • SIR के चलते कांग्रेस ने टाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, 10 अगस्त के बाद नई तारीखों का होगा ऐलान
  • निर्माणाधीन मकान में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Categories

  • Uncategorized
  • अल्मोड़ा
  • असम
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड की ताज़ा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चार धाम यात्रा
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुःखद
  • दुनिया
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • देहरादून
  • धर्म
  • धार्मिक
  • धार्मिक
  • नई दिल्ली
  • नई दिल्ली
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पिथोरागढ़
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • यातायात
  • योजना
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Editor Desk

1

उत्तरकाशी में बारिश बनी आफत: सड़कें बंद, मरीजों को डंडी-कंडी से अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण

  • उत्तराखण्ड
  • राज्य समाचार
2

दहेज उत्पीड़न से जुड़ी नवविवाहिता सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पति और ननद गिरफ्तार

  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
3

मसूरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, धार्मिक ढांचा हटने के बाद हाईवे जाम, प्रशासन बोला- पालिका भूमि पर था कब्जा

  • उत्तराखण्ड
4

एनडीआरएफ बटालियन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

  • उत्तराखण्ड
  • राज्य समाचार
5

गदरपुर में मुख्यमंत्री धामी ने किया शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का शुभारंभ

  • उत्तराखण्ड
  • राज्य समाचार
6

गदरपुर को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने ₹28.30 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

  • उत्तराखण्ड
  • राज्य समाचार
7

जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

  • उत्तराखण्ड
  • राज्य समाचार
8

पुलिस कर्मियों के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटित

  • उत्तराखण्ड
  • राज्य समाचार

ट्रेंडिंग न्यूज़

उत्तराखण्ड
राज्य समाचार
उत्तरकाशी में बारिश बनी आफत: सड़कें बंद, मरीजों को डंडी-कंडी से अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण 01
9 hours ago
02
उत्तराखण्ड
क्राइम
दहेज उत्पीड़न से जुड़ी नवविवाहिता सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पति और ननद गिरफ्तार

Contact Us

Divine Story
Name :- Deepshikha Madan
Address:- 259, Prempur Mafi, Kaulagarh,, Post Office l.P.E., Dehradun, Uttarakhand, India 248195
Phoneno:- +91.9720003519
Email:- divinestory217@gmail.com

© Copyright 2025 - Divine Story All rights reserved Powered By BlazeThemes.