देहरादून: सहस्त्रधारा रोड स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

स्पेशल सर्विस के नाम पर ग्राहकों को कराया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार, पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक सामग्री और 3,740 रुपये किए बरामद

देहरादून। राजधानी देहरादून में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहस्त्रधारा रोड स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। थाना रायपुर क्षेत्र में टचवुड स्कूल के पास स्थित सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी के दौरान अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर का संचालन कर रही महिला को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा रोड पर स्थित सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और थाना रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर में औचक छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3,740 रुपये नकद भी बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर का संचालन कर रही महिला ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराती थी। मामले में पुलिस ने संचालिका वकिला पुत्री गुलाम रसूल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिला के विरुद्ध थाना रायपुर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण

वकिला पुत्री गुलाम रसूल, निवासी मुस्कान होटल के पास, आईएसबीटी बंजारावाला, कारगी, देहरादून। वर्तमान निवासी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, दून कॉलोनी, माजरा, देहरादून।

बरामदगी

  • आपत्तिजनक सामग्री
  • 3,740 रुपये नकद

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट:

  1. निरीक्षक राकेन्द्र कठैत
  2. महिला उपनिरीक्षक कल्पना पाण्डेय
  3. हेड कांस्टेबल रचना डोभाल
  4. कांस्टेबल आशीष चौहान
  5. कांस्टेबल प्रदीप सिंह
  6. कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह

थाना रायपुर पुलिस:

  1. उपनिरीक्षक विकसित पंवार
  2. हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रावत
  3. कांस्टेबल मोहित सैलानी

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *