Divine Story

विकास गर्ग बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड के जनमुद्दों को उठाने की मिली जिम्मेदारी

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने देहरादून के पत्रकार एवं समाजसेवी विकास गर्ग को उत्तराखंड में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव और सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज ने बुधवार को नियुक्ति पत्र जारी किया। नियुक्ति पर विकास गर्ग ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव…

Read Full News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत गंभीर आरोप

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में मंत्री ने मारपीट, जान से मारने की धमकी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कंपनी के निदेशक पद से हटाए…

Read Full News

बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय महाविद्यालय का किया शुभारंभ

30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 का लोकार्पण, स्थायी कॉलेज भवन, मिनी स्टेडियम व सड़क निर्माण की घोषणा उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र स्थित बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये की लागत के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 30 विकास कार्यों…

Read Full News

हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और स्थायी जनसुविधाओं पर भी जोर हरिद्वार, 15 अक्टूबर 2026 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य सरकार की हरिद्वार कुंभ-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश…

Read Full News

ऋषिकेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर संपन्न, 379 नागरिकों ने कराया पंजीकरण

माननीय कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सेवा संकल्प अभियान श्री सुबोध उनियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल एवं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया शिविर का शुभारंभ पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाले बैंक प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित एक ही स्थान पर मिलीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और…

Read Full News

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की भूमिका पर मंथन

देहरादून, 15 अक्टूबर। दून विश्वविद्यालय में गुरुवार को “बदलती जलवायु में हिमालयः आपदाएं, सतत विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ती चुनौतियों से निपटने, आपदाओं का आकलन करने…

Read Full News

मसूरी में आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर एमडीडीए का सर्वे तेज, होमस्टे संचालकों ने मांगी स्पष्ट नीति

वन टाइम सेटलमेंट और कंपाउंडिंग का विकल्प देने की उठाई मांग, 200 से अधिक प्रतिष्ठान जांच के दायरे में आने का अनुमान मसूरी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मसूरी में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सर्वे तेज कर दिया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, 200 से…

Read Full News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर लोकभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता, हिरासत में लिए गए

देहरादून, 15 अक्टूबर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका की जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने लोकभवन के बाहर धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने लोकभवन के मुख्य गेट पर रोक दिया।…

Read Full News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय…

Read Full News

देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी वैगनआर, दो की मौत और तीन घायल

देवप्रयाग, 15 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो…

Read Full News