गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से शुरू, ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश; हंगामे के आसार
गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू होगा। सत्र के पहले दिन सदन में 7,400 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, 10 विधेयक और विभिन्न विभागों के पांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से करीब दो माह पहले आयोजित हो रहे इस सत्र में…



