आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे दिन में तपिश बरकरार है। हालांकि, सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। जिससे पारे में गिरावट आने और ठंडक बढ़ने की आशंका है।

अक्टूबर समाप्त होने वाला है और मानसून की विदाई के बाद से ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का क्रम थमा हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा और चोटियों पर हिमपात भी हुआ, लेकिन बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क है। दून में भी चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *