Breaking News

सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल, उससे निकाला गया तांबा, केबल कटर और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार…

Read Full News

1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 1 अक्टूबर 2026 से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत जिन वाहनों के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें चिन्हित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल समेत अन्य ईंधन नहीं दिया…

Read Full News

“योजनाबद्ध तरीके से हड़पे करोड़ों रुपये”, “झूठे वादे”, “धोखे से बेच दिए प्लॉट” जीवनभर की कमाई चढ़ी ठगी की भेंट।

देहरादून में थानों क्षेत्र स्थित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘इम्पीरियल वैली’ में करीब ₹7.30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का ऐसा गंभीर मामला सामने आया है, जिसने एक कारोबारी परिवार व उनके रिश्तेदारों की जीवनभर की कमाई को ठगी की भेंट चढ़ा दिया है। हालत यह है कि उक्त कारोबारी को अब अपने परिचितों के सम्मुख खड़े होने पर भी शर्मिंन्दगी महसूस हों रही हैं। कारोबारी प्रियदर्शी अशोक और उनके परिजनों का आरोप है कि प्रोजेक्ट से जुड़े विकास ठाकुर और रश्मि गोसाईं व नीरज गुसाईं ने लाखों रुपये लेने के बाद न केवल प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं की, बल्कि उन्हीं प्लॉटों को दूसरे लोगों को बेचकर उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों के कारण नीरज गोसाईं अब…

Read Full News

एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा

प्रदेश के कालेज परिसर मे 85 प्रतिशत सीटों पर एवीवीपी की जीत एक उत्साहजनक संदेश उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय मे जीत पर भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई एबीवीपी की जीत युवा वर्ग को बांटने वालों के मुंह पर तमाचा: भट्ट देहरादून 29 सितंबर। भाजपा ने उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी पीजी सहित प्रदेश…

Read Full News

मतदाता सूची पारदर्शी हो, चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो और हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर पाँच स्पष्ट माँगें सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी राजनीतिक दल की जीत-हार से कहीं बड़ा विषय है। चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और लोकतंत्र तथा संविधान देश…

Read Full News

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना…

Read Full News

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल

देहरादून।  देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा है। 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स और तुलाज यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ…

Read Full News

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीबीआरआई और वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ करेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना देहरादून। उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों से उत्पन्न संभावित ग्लेशियल लेक आउटबस्र्ट फ्लड (ग्लाॅफ) के जोखिम को कम करने तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं पूर्व चेतावनी…

Read Full News

ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर श्री शंभू पासवान जी ने किया शुभारंभ

ऋषिकेश क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वीरभद्र मार्ग पर विद्युत विभाग द्वारा आर.डी.एस.एस. (Revamped Distribution Sector Scheme) के अंतर्गत विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की महत्वाकांक्षी योजना का विधिवत शुभारंभ हुआ। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर श्री शंभू…

Read Full News

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण

नामित अधिकारियों को दो दिन में गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की सूची तैयार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश देहरादून 29 सितंबर, 2026 (सू.वि) मानसून अवधि में वर्षा के कारण नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत प्रमुख मार्गों एवं संपर्क मार्गों पर क्षति तथा मार्गों में गड्ढे उत्पन्न होने से आवागमन में आ रही कठिनाइयों को…

Read Full News