सगे भाइयों ने काम करने वाली लड़की के साथ की दरिंदगी टेबलेट खिलाकर किया दुष्कर्म

बिहार के पूर्णिया जिले के दो सरकारी सेवक भाईयों की हैवानियत सामने आयी है। दोनों भाईयों द्वारा घर में काम करने वाली नाबालिक लड़की के साथ नशे की टेबलेट खिलाकर अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया जा रहा था।

लड़की की तबीयत बिगड़ने पर यह राज खुला और शनिवार को महिला थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों में एक रेलवे कर्मी है तो, दूसरा भाई शिक्षक है। दोनों की पत्नियां शिक्षक है और इस चलते खाली घर का लाभ दोनों भाइयों द्वारा उठाया जा रहा था। पीड़ित लड़की को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला थानाध्यक्ष ने क्या कहा

महिला थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया कि लड़की के स्वजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की घर छापेमारी भी की गई है, लेकिन दोनों आरोपित फिलहाल फरार हैं। लड़की को उपचार के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *