उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान
देहरादून : उत्तराखंड में अब हर परिवार को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में चल रहे विधानसभा बजट सत्र के दौरान “उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक 2026” पेश किया है। यह विधेयक कानून बनने के बाद प्रदेश में पिछले 15 वर्षों से रह रहे परिवारों को…



