तमक नाला हादसे के बाद पौड़ी में अलर्ट, गंगा-अलकनंदा के बढ़ते जलस्तर पर पुलिस की पैनी नजर
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। चमोली की नीती घाटी में तमक नाला उफान पर आने और पुल क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद पौड़ी जिला प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हो गए हैं। अलकनंदा और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर…



