जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
देहरादून: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, फीस माफी…



