एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के सवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने पहले चरण में कथित अनियमितताओं का समाधान किए बिना दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर आपत्ति जताई और व्यवस्था में सुधार की मांग की।…



