आज वार्ड संख्या 48, बद्रीश कॉलोनी से पूर्व सैनिक सहयोग संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भट्ट जी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दर्ज किया।
वार्ड संख्या 48 को पहली घोषणा में महिला आरक्षित सीट घोषित कर दिया गया था किंतु राजेंद्र प्रसाद भट्ट जी की सतर्कता और सजगता ने इसे दोबारा सामान्य सीट घोषित करने के लिए शासन प्रशासन को बाध्य किया। शासन प्रशासन का यह निर्णय बदलवाना कहीं ना कहीं शासन प्रशासन में ज्ञान की कमी को दर्शाता है।
राजेंद्र प्रसाद भट्ट जी को यहां पर गौरव सेनानी संगठन और पूर्व सैनिक सहयोग संगठन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
राजेंद्र प्रसाद भट्ट जी भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार थे किंतु पार्टी की अनदेखी के कारण उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
भट्ट जी ने बद्रीश कॉलोनी में बढ़ती हुई समस्याओं के निवारण के लिए तीन सीसीटीवी कैमरे अपने खर्चे पर लगवाएं और पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी कार्रवाई। इसके अलावा भट्ट जी ने कॉलोनी को स्वच्छता प्रदान करने के लिए पेड़ पौधों का रोपण व उनके संरक्षण के लिए ट्री गार्ड लगाने में अहम भूमिका निभाई। आप सभी वार्ड वासियों से विनम्र निवेदन है कि श्री राजेंद्र प्रसाद भट्ट जी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।