संध्या डालाकोटी कांग्रेस में शामिल, लालकुआं में बढ़ी सियासी हलचल

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकीं संध्या डालाकोटी ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके पार्टी में शामिल होने से लालकुआं विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में पार्टी के भीतर टिकट को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज होने की संभावना है।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले संध्या डालाकोटी को लालकुआं सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उम्मीदवार बनाया गया। इससे नाराज होकर संध्या डालाकोटी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गई थीं और उन्होंने हरीश रावत के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

अब कांग्रेस में उनकी वापसी से लालकुआं की सियासत में नए समीकरण बनने लगे हैं। राजनीतिक रूप से मजबूत मानी जाने वाली संध्या डालाकोटी की वापसी से आगामी चुनाव में कांग्रेस की टिकट की दावेदारी और दिलचस्प होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *