Skip to content
Saturday, November 28, 2026
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
Divine Story

Divine Story

Youtube Live
  • MDDA
  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उधम सिंह नगर
  • केदारनाथ
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • देहरादून
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नई दिल्ली
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पिथोरागढ़
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • यातायात
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • राष्ट्रीय
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

Chief Editor

Saroj Mhr

Lorem ipsum is simply dummy text
  • होम
  • उत्तराखंड
  • अपराध
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
Divine Story

Divine Story

Youtube Live
  • होम
  • उत्तराखंड
  • अपराध
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
header
  • Home
  • राज्य समाचार
  • उत्तराखंड
  • ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध
  • MDDA
  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • असम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उधम सिंह नगर
  • केदारनाथ
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • देहरादून
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नई दिल्ली
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पिथोरागढ़
  • पौड़ी-गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • यातायात
  • राजनीति
  • राज्य समाचार
  • राष्ट्रीय
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

Highlight News

उत्तराखंड
देहरादून
पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
उत्तराखंड
देहरादून
उत्तराखंड में खुलेंगे पांच नए नर्सिंग कॉलेज, 300 नई सीटों को मिली मंजूरी; देहरादून में भी बढ़ेंगी 30 सीटें
उत्तराखंड
देहरादून
उत्तराखंड में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 84,707 किशोरियों को लगी वैक्सीन
उत्तराखंड
देहरादून
सरकारी अस्पतालों में बदला ओपीडी का समय, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मिलेंगे डॉक्टर
  • उत्तराखंड
  • राज्य समाचार

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

Divine Story3 months ago01 mins
  • ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध
  • कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर साझा किए अपने विचार
  • पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, पर्यावरण समेत 8 प्रमुख विषयों पर युवाओं ने दिया विजन
  • श्रेष्ठ 140 विचारों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं करेंगे विद्यार्थियों से संवाद

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उनसे आह्वान किया था कि वे बताएं कि आने वाले वर्षों में वे अपने उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस आह्वान के बाद सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी की।

विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक सहित आठ प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव और नए विचार प्रस्तुत किए हैं। खास बात यह है कि ये केवल निबंध नहीं, बल्कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और भविष्य के प्रदेश को लेकर उनकी सोच का दस्तावेज बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों से प्राप्त अच्छे और व्यावहारिक सुझावों का स्वयं अवलोकन किया जाएगा तथा उपयोगी विचारों को राज्य की नीतियों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं में शामिल करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सचिवों के साथ अपने विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन विद्यार्थियों के साथ स्वयं संवाद कर उनके विजन और अनुभवों को सुनेंगे। इसके साथ ही श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था की गई है।

पोर्टल पर निबंध जमा करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। अभियान में प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के साथ ही सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।

अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढ़ी को सीधे राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति निर्माण की सोच से जोड़ने की यह एक अभिनव पहल है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। 24 अगस्त निबंध जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी केवल विकास योजनाओं की लाभार्थी न रहे, बल्कि ‘विकसित उत्तराखंड’ की संकल्पना और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार भी बने।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि—

“हमारे विद्यार्थी केवल उत्तराखंड का भविष्य नहीं हैं, बल्कि उनके विचार आज के उत्तराखंड को भी नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के माध्यम से हम नई पीढ़ी की सोच को सुन रहे हैं। युवाओं के अच्छे और व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश के विकास में स्थान दिया जाएगा। हमारा संकल्प है कि युवा जिस उत्तराखंड का सपना देख रहे हैं, उसे साकार करने में उन्हें भी सहभागी बनाया जाए।”

Tagged: over 2.5 lakh students submitted essays. ‘Uttarakhand of My Dreams’ campaign receives historic public support;

Post navigation

Previous: विकास और निवेश की नई राह पर उत्तराखंड, World Leaders Forum 2026 में मुख्यमंत्री ने साझा किया राज्य का विकास मॉडल
Next: देहरादून में मार्च 2027 तक भूमिगत होंगी बिजली लाइनें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

Divine Story22 minutes ago 0

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, फिलहाल नहीं होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Divine Story14 hours ago 0

डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम के दायित्वों में एक बार फिर बढ़ोतरी

Divine Story18 hours ago18 hours ago 0

मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से उत्तराखंड के उद्यमियों एवं निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की पहल

Divine Story18 hours ago 0
Your browser does not support the video tag. Your browser does not support the video tag.

ताज़ा समाचार

  • अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, फिलहाल नहीं होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
  • डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम के दायित्वों में एक बार फिर बढ़ोतरी
  • मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से उत्तराखंड के उद्यमियों एवं निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की पहल
  • 8,279 करोड़ की परियोजनाओं की सीएम धामी ने की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
  • बिंदुखत्ता समेत चार क्षेत्रों की भूमि होगी अनारक्षित, कैबिनेट की सैद्धांतिक मंजूरी
  • प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • मुंबई के वैश्विक मंच पर महापौर शम्भू पासवान ने उठाया ऋषिकेश की रंभा नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का मुद्दा
  • संध्या डालाकोटी कांग्रेस में शामिल, लालकुआं में बढ़ी सियासी हलचल

Editor Desk

1

अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

  • उत्तराखंड
2

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, फिलहाल नहीं होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

  • उत्तराखंड
  • देहरादून
3

डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम के दायित्वों में एक बार फिर बढ़ोतरी

  • उत्तराखंड
  • देहरादून
4

मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से उत्तराखंड के उद्यमियों एवं निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की पहल

  • उत्तराखंड
  • देहरादून
5

8,279 करोड़ की परियोजनाओं की सीएम धामी ने की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

  • उत्तराखंड
  • देहरादून
6

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

  • उत्तराखंड
  • देहरादून
7

बिंदुखत्ता समेत चार क्षेत्रों की भूमि होगी अनारक्षित, कैबिनेट की सैद्धांतिक मंजूरी

  • उत्तराखंड
8

प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ट्रेंडिंग न्यूज़

उत्तराखंड
अल्मोड़ा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत 01
22 minutes ago
02
उत्तराखंड
देहरादून
अंकिता भंडारी हत्याकांड: मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, फिलहाल नहीं होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Contact Us

Divine Story
Name :- Deepshikha Madan
Address:- 259, Prempur Mafi, Kaulagarh,, Post Office l.P.E., Dehradun, Uttarakhand, India 248195
Phoneno:- +91.9720003519
Email:- divinestory217@gmail.com

© Copyright 2025 - Divine Story All rights reserved Powered By BlazeThemes.