मुख्यमंत्री धामी ने मेलाघाट रोड पर स्थानीय दुकान से की खरीदारी, ‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया बढ़ावा

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा में स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया। छठ पूजा कार्यक्रम से लौटने के दौरान मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी माताजी के लिए साड़ी खरीदी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकान संचालकों और स्थानीय व्यापारियों से आत्मीयता के साथ बातचीत की तथा उनके व्यापार और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रतिष्ठान से खरीदारी कर छोटे व्यापारियों और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री की इस सहज और आत्मीय पहल से दुकान स्वामियों सहित आसपास के व्यापारियों में खासा उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। स्थानीय व्यापारियों ने मुख्यमंत्री की सादगी और स्थानीय कारोबार के प्रति उनके प्रोत्साहन की सराहना की।

मुख्यमंत्री की इस पहल ने एक बार फिर स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यापारियों को प्राथमिकता देने तथा स्वदेशी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के संदेश को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *